फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसोदिया ने अमित शाह और राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी, जांच कराने की दी चुनौती

Sun, 03 Dec 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उपमुख्यमंत्री ने अमित शाह और राहुल गांधी को लिखा पत्र
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन फिर बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता की ओर से दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था लेकर उठाए गए सवाल पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अमित शाह और राहुल गांधी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


पत्र में शिक्षा व्यवस्था की चर्चा को सुखद अनुभव बताते हुए सिसोदिया ने दोनों नेताओं को अपने सत्ता वाले राज्यों से दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था की तुलना कराने के लिए निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराने की चुनौती दी है।

सिसोदिया ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर कहा है कि जहां गोरक्षा के नाम पर हिंसा, हिंदू, मुस्लिम, श्मशान,-कब्रिस्तान, जनेऊ और पद्मावती जैसे देश को बांटने वाले मुद्दों पर चर्चा हो रही।
विज्ञापन


उस बीच आप दोनों की पार्टी के नेताओं की ओर से दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा करना सुखद अनुभव है। उन्होंने लिखा कि हम दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

एजेंसी आप ही तय करें : सिसोदिया 

- फोटो : amar ujala
वह शिक्षकों की कार्यशाला हो, उन्हें बेहतर जानकारी के लिए विदेश भेजना हो या मूलभूत सुविधाओं को लेकर काम करना हो। ऐसे बहुत से काम हैं जिसने इस पांच वर्ष पुरानी पार्टी ने ढाई साल में किए हैं, मगर आपके नेता उस पर सवाल उठा रहे हैं। 

उपमुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार सिर्फ दिल्ली में है। आप दोनों के दलों की पार्टी कई राज्यों में है। कई जगह तो 10-10 साल से अधिक समय से है। कई निकाय हैं जहां आप लंबे समय से काबिज हैं।

हम चुनौती दे रहे हैं कि आपकी सरकार जहां लंबे समय से वहां से दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था की तुलना करा लीजिए। एक निष्पक्ष एजेंसी आप तय करिए, उससे बोलिए रिपोर्ट तैयार करे। मुझे उम्मीद है, आप हमारे प्रस्ताव को स्वीकार करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें