फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE पेपर लीक: परीक्षा प्रणाली को लेकर सिसोदिया ने जावड़ेकर को दिया ये सुझाव

Sat, 31 Mar 2018 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
manish sisodia - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने सीबीएसई पेपर लीक मामले में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को खत लिखा है।

विज्ञापन


पेपर लीक को बेहद संजीदा बताते हुए सिसोदिया ने जावेड़कर से मांग की है कि सभी राज्यों के शिक्षा मंत्रियों के साथ मानव संसाधन विकास मंत्रालय एक दिवसीय चिंतन शिविर लगवाएं।

इसमें परीक्षा प्रणाली को फुल प्रूफ बनाने की योजना तैयार की जाए। मनीष सिसोदिया ने पत्र में लिखा है कि पेपर लीक से न सिर्फ 26 लाख छात्र प्रभावित हुए हैं, बल्कि इसने सीबीएसई की पूरी परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठा दिए हैं।
विज्ञापन


पहले इसमें छात्रों, अभिभावकों व स्कूलों को बड़ा भरोसा रहा है। परीक्षा परिणाम रद्द होने से पूरे देश के छात्र प्रभावित हैं। पेपर लीक मसले पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सोचना चाहिए।

लीक चाहे सीबीएसई के पेपर का हो या एसएसबी व डीएसएसएसबी का, इससे देश का नुकसान होता है। इससे मेहनती और काबिल छात्र पिछड़ जाते हैं, जबकि देश को बेकार अफसर, टीचर्स और डॉक्टर मिलते हैं।

विज्ञापन

सभी को इसका मिलकर समाधान निकालने की जरूरत है..

manish sisodia - फोटो : अमर उजाला
मनीष सिसोदिया ने प्रकाश जावेड़कर से गुजारिश की है कि सभी को इसका मिलकर समाधान निकालने की जरूरत है। इसके लिये मानव संसाधन विकास मंत्री को एक दिवसीय मंथन शिविर लगाना चाहिए, जिसमें सभी राज्यों के शिक्षा मंत्रियों को बुलाया जाए।

इसमें सुनिश्चित किया जा सकेगा कि दोबारा इस तरह का कोई मामला न होने पाए। दिलचस्प यह कि शुक्रवार को पत्र लिखने से एक दिन पहले मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर इस मामले में तंज कसा था।

सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा था कि डेटा लीक, एमएससी-पेपर लीक, इलेक्शन-डेट लीक, सीबीएससी-पेपर लीक....यह केंद्र सरकार है या लीकेज सरकार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें