फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष सिसोदिया बोले, DSSSB पेपर लीक की हो सीबीआई जांच

Mon, 06 Nov 2017 12:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
manish sisodia
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) पेपर लीक मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग उपराज्यपाल अनिल बैजल से की है।
विज्ञापन


एक पत्र में उन्होंने उपराज्यपाल से एमसीडी के प्राइमरी स्कूल अध्यापकों के लिए कराए गए पेपर रद्द कर दोबारा परीक्षा की मांग की। सिसोदिया ने आशंका जताई कि कहीं उपराज्यपाल कार्यालय से तो डीएसएसएसबी के भ्रष्टाचार को संरक्षण नहीं दिया जा रहा।

मनीष सिसोदिया ने लिखा कि साक्ष्य बचाने के लिए इस प्रक्रिया में शामिल अफसरों को निलंबित करना जरूरी है। नगर निगम के प्राइमरी स्कूल अध्यापकों की नियुक्ति के लिए डीएसएसएसबी ने 29 अक्तूबर परीक्षा कराई थी। इसका पेपर लीक हो गया।
विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा कि परीक्षा खत्म होने से पहले ही पेपर सोशल मीडिया पर भी आ गया था। यह भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार का गंभीर मामला है। इस पर तुरंत और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

सिसोदिया के मुताबिक, डीएसएसएसबी को लेकर इस तरह की संगीन गड़बड़ियों की शिकायतें लगातार आती रही हैं। पहले भी शिकायतें मिली हैं कि पेपर लीक हो गया या किसी एक गाइड बुक से पेपर सेट कर दिया गया या डाक्यूमेंट्स अपलोड करने के टाइम ही सर्वर डाउन हो जाता है।

इतना सब होने के बावजूद डीएसएसएसबी के किसी वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सिसोदिया ने कहा कि इस मामले में सख्त कार्रवाई करके संदेश देना चाहिए कि एलजी ऑफिस डीएसएसएसबी में भ्रष्टाचार के किसी भी मामले को संरक्षण नहीं दे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें