उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी की सेहत दोबारा खराब होती दिख रही है। बता दें कि एनडी तिवारी को एक बार फिर दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। दरअसल उनको लो ब्लड प्रेशर के वजह से अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है।
#Delhi: Former UP & Uttarakhand CM ND Tiwari once again shifted to ICU of Max Hospital, Saket due to low blood pressure, put on life support
— ANI (@ANI) November 5, 2017
ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनडी तिवारी को सितंबर में ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसकी वजह से उनकी हालत नाजुक हो गई। उल्लेखनीय है कि एनडी तिवारी एख ऐसी शख्सियत हैं जो तीन बार यूपी के और एक बार उत्तराखंड के सीएम रह चुके हैं।