भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने लिखा, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में दिल्ली की जनता की आज जीत हुई है। आने वाले समय में अरविंद केजरीवाल भी अपना इस्तीफा तैयार रखें। आप के सभी भ्रष्टाचारियों को अपने किए पापों की सजा भुगतनी होगी।
मनोज तिवारी ने लिखा, सुप्रीम कोर्ट की जबरदस्त फटकार से आप की नींद टूटी... आखिरकार मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को देना ही पड़ा इस्तीफा.. केजरीवाल जी नैतिकता के आधार पर इस्तीफा तो आपका भी बनता है।
भाजपा नेता रवि शंकर प्रसाद ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा, सुप्रीम कोर्ट से मनीष सिसोदिया को कोई राहत नहीं मिली और ठीक नहीं मिली। जिन लोगों ने भ्रष्टाचार के नाम पर लड़ाई करते हुए एक नैतिक बल बनाने का दावा किया था। उनका शासन यह है कि दिल्ली में शराब के ठेके बढ़ाओ, शराब पीने की उम्र घटा दो और दक्षिण से उत्तर 100 करोड़ रुपये का मुनाफा लो।
आप ने कहा था कि स्कूल खोलेंगे...आप शराब पिला रहे हो। पूरे भारत में ऐसा कहीं नहीं है कि जो शिक्षा मंत्री है वही शराब मंत्री भी है। अब जैसा काम करोगे...वैसी ही गति होगी। जितना भी विषय मीडिया में आया है उससे यह स्पष्ट है कि ये करप्शन का 'टेक्स्ट बुक' केस है। भाजपा इस विषय को देश में उठाएगी।
रवि शंकर ने आगे कहा कि मुझे लगता था कि कट और कमीशन एक ही पार्टी कि विरासत है, लेकिन आज तो कहना पड़ेगा कि 3C केजरीवाल जी की पार्टी के लिए भी है- कट, कमीशन और करप्शन।