फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसोदिया ने दिए आप की महिला कार्यकर्ता की आत्महत्या की मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश

Wed, 20 Jul 2016 04:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नरेला थाना इलाके में मंगलवार को आम आदमी पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता के जहर खाकर आत्महत्या करने के मामले को संज्ञान में लेते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


महिला ने आम आदमी पार्टी के एक कार्यकर्ता पर अश्लील टिप्पणी करने और धमकी देने का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद से आरोपी उसे लगातार धमका रहा था।

बताया जा रहा है कि पार्टी के बड़े नेता ने महिला व आरोपी का समझौता भी कराया था। नरेला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार महिला कार्यकर्ता ने नरेला स्थित अपने घर में मंगलवार दोपहर को जहर खा लिया।

पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर महिला को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन

आप विधायक का करीबी है आरोपी

मनीष सिसोदिया
बताया जा रहा है कि महिला इस बात से परेशानी थी कि आरोपी रमेश भारद्वाज लगातार उसे धमका रहा था और पार्टी उस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी।

पार्टी उस पर समझौते का दबाव बना रही थी। क्योंकि आरोपी आप के एक विधायक का बहुत करीब है। महिला की शिकायत के बाद आरोपी रमेश गिरफ्तार भी हुआ था।

आरोप है कि रमेश ने महिला कार्यकर्ता को पार्टी में आगे बढ़ाने का झांसा दिया था और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया जा रहा था। महिला ने पहले भी खुदकुशी का प्रयास किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें