आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के लोगों से जुड़ने के लिए एक नया तरीका इजाद किया है। आज तक आप के विधायक अपने क्षेत्रों का दौरा करके लोगों की परेशानियों को सुनते थे पर अब लोग अपनी परेशानियों को अपने विधायकों तक आसानी से पहुंचा सकेंगे।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री रह चुके मनीष सिसोदिया ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की शिकायतों को जानने और उनके समाधान के लिए एक वेबसाइट की शुरूआत की है। इस नई वेबसाइट का आईडी 'www.aapkamla.com' है।
इस वेबसाइट को शुरू करने का उद्देश्य है कि लोग आसानी से अपनी शिकायतों को अपने विधायक तक पहुंचा सकें। सिसोदिया के अनुसार अक्सर लोग उनके दफ्तर आकर या फोन पर शिकायत करते हैं। जब वो क्षेत्र से बाहर होते हैं तो मिल पाना भी संभव नहीं हो पाता है। अब इस वेबसाइट के शुरू हो जाने से लोग अपने घर में बैठे ही आराम से सिसोदिया तक अपनी शिकायतें पहुंचा सकेंगे।