फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCD स्कूल में रात में चल रहा था अवैध काम, पहुंचे सिसोदिया तो खुल गई सारी पोल

Fri, 29 Sep 2017 01:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनीष स‌िसोद‌िया ने स्कूल पर मारा छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रायन पब्लिक स्कूल में बच्चे की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि दिल्ली में एक सरकारी स्कूल में अवैध रूप से लोगों के ठहराने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर रात उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक गुप्त सूचना पर 19 ब्लॉक कल्याणपुरी के नगर निगम प्राथमिक बालक/बालिका विद्यालय में छापेमारी की। जिसके बाद इसका खुलासा हुआ है।

सिसोदिया ने इसे स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताते हुए उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए है। इतना ही नहीं मामले में पुलिस ने गार्ड समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कुछ अन्य लोग मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गार्ड काफी अरसे से रात को पैसे लेकर लोगों को ठहराता था

मनीष स‌िसोद‌िया ने स्कूल पर मारा छापा - फोटो : अमर उजाला
प्राप्त जानकारी के अनुसार उस स्कूल में गार्ड काफी अरसे से रात को पैसे लेकर लोगों को ठहराता था। इस तरह स्कूल का प्रयोग गेस्ट हाउस के रूप में किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान वह यह देखकर दंग रह गए कि क्लासरूम के डेस्क पर कपड़े सुखाए जा रहे थे।

वहीं कमरों में खाना बनाया जा रहा था। जब सिसोदिया ने पुलिस के साथ स्कूल की तलाशी ली तो वहां से बढ़ई के काम करने वाला सामान मिला। जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और इसे सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा करार दे दिया।

छापेमारी के दौरान क्लास रूम में बने अलमारी को खोला गया तो उसमें से लोगों के कपड़े व अन्य सामान बरामद हुए। जिससे यह साफ हो रहा था कि लोग वहां काफी अरसे से रह रहे थे। बातचीत करने पर उन लोगों ने बताया कि स्कूल की छ़ुट्टी हो जाने के बाद वह वहां रहने के लिए आते थे। पुलिस ने पूरे छापेमारी की वीडियोग्राफी की है।

वहीं दूसरी तरफ सिसोदिया ने स्कूल की प्रिंसिपल समेत सबकी जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जो भी इस मामले में दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें