फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 'BJP पर जब संकट आता है तो ED छापेमारी करती', सौरभ भारद्वाज के ठिकानों पर हुई रेड को लेकर बोले सिसोदिया

सार

आप नेता मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि कल का सारा ड्रामा इसलिए रचा गया क्योंकि परसों इस देश ने पीएम मोदी से सवाल पूछा था कि आपकी डिग्री असली है या नकली... आप दिखाते क्यों नहीं?
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : X/AAP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज के घर समेत 13 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापा मारा। यह कार्रवाई अस्पताल निर्माण में हुए घोटाले को लेकर की गई। इस कार्रवाई को लेकर आप में रोष है। आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, "कल ईडी ने सौरभ भारद्वाज के घर पर 20 घंटे तक छापेमारी की... आजकल ईडी का एक ही काम है कि जब भी भाजपा किसी संकट में आती है, और जनता अमित शाह, पीएम मोदी से सवाल पूछती है, तो ईडी आकर छापेमारी करती है। 

विज्ञापन


आप नेता मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि कल का सारा ड्रामा इसलिए रचा गया क्योंकि परसों इस देश ने पीएम मोदी से सवाल पूछा था कि आपकी डिग्री असली है या नकली, आप दिखाते क्यों नहीं। मामला कोर्ट में गया। पूरा देश जानता है कि डिग्री नकली हो तो नकली केस बनता है, इसलिए नकली छापेमारी हुई, ईडी नकली केस बनाने में माहिर है, इसलिए कल ईडी की छापेमारी हुई ताकि भाजपा को बदनामी से बचाया जा सके और देश का ध्यान प्रधानमंत्री पर उठ रहे सवालों से हट सके।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें