फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के प्रदर्शन पर हमलावर दिल्ली सरकार: सिसोदिया का आरोप, बीजेपी वालों को शराब माफिया से नाता, होती थी 3500 करोड़ की कर चोरी

Tue, 04 Jan 2022 12:51 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मनीष सिसोदिया के मुताबिक, 2015 में दिल्ली में 850 शराब की दुकानें थी। इसके बाद दिल्ली में एक भी शराब की दुकान नहीं खुली। नई आबकारी नीति के तहत दिल्ली में अभी 501 शराब की दुकानें ही खुली हैं। पहले जो दुकान चली आ रहीं थी, उनका आवंटन गलत था।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई आबकारी नीति के खिलाफ चले प्रदर्शन पर दिल्ली सरकार ने भाजपा पर निशाना साधा है। उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का आरोप है कि दिल्ली में भाजपा का शराब माफिया से गहरा नाता है। इससे करीब 3500 करोड़ रुपये की चोरी होती थी। नई आबकारी नीति से इस पर रोक लग गई है। भाजपा इसी वजह से बौखलाई हुई है।

विज्ञापन


उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का आरोप है कि दिल्ली में  भाजपा का शराब माफिया से गहरा नाता रहा है। भाजपा ने ऐसी व्यवस्था बना रखी थी कि जहां पर भी शराब की लीगल दुकानें नहीं थी, वहां वे अवैध दुकानें खोलकर माफिया के साथ चलाते थे। नई आबकारी नीति से 3500 करोड़ की राजस्व चोरी रुक गई। भाजपा और शराब माफिया दोनों 3500 करोड़ रुपए की इस चोरी में हिस्सेदारी कर रहे थे। इस चोरी के रुक जाने से भाजपा को दर्द तो होगा ही। केजरीवाल सरकार ने राजस्व चोरी का यह पैसा अब जनहित के काम में लगा रही है।

मनीष सिसोदिया के मुताबिक, 2015 में दिल्ली में 850 शराब की दुकानें थी। इसके बाद दिल्ली में एक भी शराब की दुकान नहीं खुली। नई आबकारी नीति के तहत दिल्ली में अभी 501 शराब की दुकानें ही खुली हैं। पहले जो दुकान चली आ रहीं थी, उनका आवंटन गलत था। कई वार्डों में 15 से 25 दुकान थीं और कई वार्डों में बिल्कुल दुकान नहीं थी। जहां पर शराब की दुकान नहीं थी, वहां भाजपा और माफिया मिलकर अवैध शराब की दुकानें चल रहीं थी। जिसे बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने बताया कि पहले शराब की करीब दो हजार अवैध दुकानें थीं। इस पर कार्रवाई करते हुए लगभग सात लाख अवैध शराब की बोतल पकड़ी थीं। इसके अलावा 1,864 एफआईआर और एक हजार वाहन जब्त किए थे। नई आबकारी नीति के आने के बाद यह सारी अवैध शराब की दुकानें बंद हो गई है, जिससे भाजपा बौखला गई है। 

मनीष सिसोदिया का कहना है कि लोगों के टैक्स के पैसे से खरीदे गए डीटीसी बसों में तोड़फोड़ कर रही, उन्हें पंचर कर रही। यह भाजपा की जन-विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। कोरोना का यह काल जनता की सेवा करने का है न कि चोरी बंद होने पर अपराधी बन जनता को परेशान करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का है। भाजपा के प्रदर्शन से दिल्ली की दो करोड़ जनता बेहद दुखी है। इस कृत्या के लिए जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें