फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेनका गांधी पहुंची गाजियाबाद के सुंदरदीप इंजीनियरिंग कॉलेज, भेंट की चार फुट की मूर्ति

Sat, 23 Nov 2019 05:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
मेनका गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी शनिवार दिन में गाजियाबाद के सुंदरदीप इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंची। कॉलेज में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में आयोजित सुंदरकांड पाठ में भाग लिया। इस अवसर पर मंदिर में दर्शन कर उन्होंने अपने साथ लाए हनुमान जी की लगभग 4 फुट ऊंची मूर्ति मंदिर में स्थापित करने के लिए भेंट की।

विज्ञापन


कॉलेज में हो रहे सुंदरकांड के आयोजन में बैठकर सुंदरकांड पाठ सुना। इस दौरान भाजपा के राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, ब्राह्मण महासभा के नेता बी के शर्मा हनुमान, कॉलेज के चेयरमैन महेंद्र अग्रवाल, डायरेक्टर जमील अहमद, अंजू सक्सेना, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त बलदेव राज शर्मा मेयर आशा शर्मा और परमार्थ समिति के संयोजक वीके अग्रवाल, भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी वरिष्ठ नेता सौरभ जयसवाल, दिल्ली महापौर प्रीति अग्रवाल हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बनारसी दास गुप्ता के सुपुत्र अजय गुप्ता, पुत्र वधू दर्शना गुप्ता भी साथ में मौजूद रहे।

इस अवसर पर सुंदरदीप ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के समस्त परिवार श्रीमती सरोज अग्रवाल जी श्रीमती सावित्री अग्रवाल श्रीमती दर्शना गुप्ता, श्रीमती मोहन अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, विमल चौधरी, सरोज अखिल अग्रवाल ने सभी आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें