फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के खिलाफ राजद्रोह मामले में एफआईआर दर्ज करने की शिकायत खारिज

Sat, 23 Nov 2019 05:20 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
Rahul Gandhi - फोटो : ANI
विज्ञापन
दिल्ली की एक विशेष अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की शिकायत को खारिज कर दिया है। दरअसल कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ राजद्रोह के एक आरोप में  केस दर्ज करने के लिए दिल्ली पुलिस को निर्देश देने की शिकायत की गई थी।   
विज्ञापन




बता दें कि यह मामला कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक बयान देने का था। एक वकील ने शिकायत दायर कर कहा था कि राहुल ने अक्तूबर 2016 में जंतर-मंतर पर हुई किसान रैली में सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले सैनिकों के बलिदान को भुनाने का आरोप पीएम मोदी पर लगाया था।

इसे देश के खिलाफ बताते हुए राहुल गांधी पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिल्ली पुलिस को देने की मांग की गई थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस 15 मई को स्टेटस रिपोर्ट पेश कर राहुल गांधी को क्लीन चिट दे चुकी है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें