फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी नतीजों के बाद दिल्ली मेट्रो देगा गिफ्ट

Sat, 10 May 2014 05:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा/वैशाली की ओर से गुड़गांव या बदरपुर जाने वाले यात्रियों को मंडी हाउस इंटरचेंज का लाभ उठाने के लिए अब लोकसभा चुनाव के परिणाम तक इंतजार करना होगा।
विज्ञापन


मेट्रो सेफ्टी कमिश्नर का सर्टिफिकेट न मिलने के चलते प्रबंधन काम पूरा होने के बाद भी यात्रियों को सुविधा मुहैया नहीं करवा पा रहा है। दिल्ली मेट्रो फेस-3 के तहत केंद्रीय सचिवालय से मंडी हाउस की तीन किलोमीटर लंबी लाइन मई में खुल जाएगी।
विज्ञापन

20 मई को हो सकता है इसका उद्घाटन

इसको खोलने से पहले डीएमआरसी प्रबंधन ने सेफ्टी क्लीयरेंस सर्टिफिकेट के लिए अप्रैल के दूसरे हफ्ते में मेट्रो रेल सेफ्टी कमिश्नर को निमंत्रण भेजा था, लेकिन उनके राजधानी से बाहर होने के चलते तारीख आगे खिसकती जा रही है।

हालांकि प्रबंधन मार्च के आखिरी हफ्ते में इंटरचेंज को खोलना चाहता था। सूत्रों के मुताबिक, डीएमआरसी भी अब चुनाव परिणाम की तारीख पास आने के चलते 16 मई के बाद ही इंटरचेंज खोलने की योजना बना रहा है। सूत्रों के मुताबिक, इसे 20 मई तक खोले जाने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें