संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। इसको लेकर सुरक्षा के इंतजाम में कोई चूक न हो इसके लिए सावधानी भी बरती जा रही है। वहीं, सोमवार को एक व्यक्ति संसद भवन में घुसने का प्रयास कर रहा था जिसके बाद उसे सुरक्षाबलों ने पकड़कर दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया।
बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पर केंद्र सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने सदन को बताया कि आखिर वह इस बिल को क्यों लेकर आए हैं। साथ ही अमित शाह ने विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए उन पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि मुझे भी तो बोलने का मौका दो। 18 लाख लोगों ने मुझे भी चुना है, मुझे कैसे नहीं सुनोगे। बदलाव को हम स्वीकार करते हैं, अपनी संस्कृति में समाहित करते हैं। ये बिल उसी को प्रतिबिंबित करता है। 2014 और 2019 में हमने घोषणापत्र में इसका जिक्र किया था।