पुलिस ने दौड़ाकर उसे कुछ दूरी पर रोक लिया। हेलमेट न पहनने पर उसका चालान काटने लगे, तो उसने धमकी देनी शुरू कर दी। चालान काटने पर इंस्पेक्टर को सस्पेंड कराने की धमकी देने के साथ गोली गालौच करना शुरू कर दिया। इतने से भी काम नहीं बना तो जान से मारने की धमकी भी देने लगा।
गाजियाबाद के बाइक सवार मोहनीश कुमार ने पुलिस पर आरोप लगाया कि बुधवार को वह कंपनी के काम से शाहबेरी से नोएडा की तरफ जा रहे थे। यहां ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार अचानक उनकी बाइक के सामने आ गए। इस दौरान बाइक से छूने से उनका डंडा नीचे गिर गया। इससे गुस्साए इंस्पेक्टर ने उन्हें दो-तीन थप्पड़ मार दिए और उनके खिलाफ थाने में तहरीर भी दी है।
बिसरख कोतवाली, एसएचओ, अखिलेश त्रिपाठी ने कहा, दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है। टीआई ने सस्पेंड कराने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है, जबकि बाइक सवार ने थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। दोनों के आरोपों की जांच की जा रही है।