किशोरी ने परिजनों को बताया कि आरोपी वृद्ध ने दिल्ली में तीन माह तक उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया। जिसके इसके चलते वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि इसके बाद वृद्ध किशोरी को लेकर चेन्नई चला गया, वहां उसका गर्भपात करा दिया।
पीड़िता ने बताया कि एक दिन मौका पाकर वह वहां से भाग निकली। किशोरी की बात सुनकर परिजन हक्के-बक्के रह गए। किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी वृद्ध के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर के आधार पर बुधवार को एसआई मनोज व अजीत मामले में जांच के लिए गांव पहुंचे हैं। नरसेना थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच के लिए गांव में पुलिस भेजी गई थी। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
किशोरी से निकाह के लिए बना रहा है दबाव
किशोरी के परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी 60 वर्षीय वृद्ध लगातार फोन कर किशोरी से निकाह के लिए दबाव बना रहा है। साथ ही धमकी भी दे रहा है कि निकाह न करने पर वह किशोरी को अगवा कर ले जाएगा।