फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी: तेज बुखार से पीड़ित युवक की मौत, गिड़गिड़ाते रहे परिजन, नहीं मिला उपचार

Sun, 28 Jun 2020 09:57 AM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

दादरी कोतवाली क्षेत्र के बढ़पुरा गांव निवासी रॉबिन (20) की जिला अस्पताल में मौत हो गई, वह तेज बुखार से पीड़ित था। परिजनों का आरोप है कि उपचार के लिए रातभर रेलवे रोड के निजी अस्पतालों में डॉक्टरों के सामने गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन उन्होंने भर्ती करने से इंकार कर दिया गया। दादरी के सरकारी अस्पताल से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


बढ़पुरा निवासी कर्मवारी भाटी का बेटा रॉबिन रोजगार की तलाश में था। 19 जून को उसकी तबीयत खराब हो गई। घरवालों ने रेलवे रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया था। तीन दिन बाद रॉबिन को डिस्चार्ज कर दिया गया। 

रॉबिन के चाचा पूर्व बीडीसी सतवीर उर्फ सत्ते का कहना है कि शुक्रवार रात करीब 8 बजे तेज बुखार के कारण उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई। उसे रेलवे रोड स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां मौजूद डॉक्टर ने उपचार करने से साफ मना कर दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद तीन और अस्पतालों में लेकर पहुंचे, लेकिन किसी ने इलाज नहीं किया और सरकारी अस्पताल में जाने को कहा। इस पर वह जीटी रोड स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रात करीब 9:30 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

वहां उपचार के दौरान शनिवार तड़के चार बजे रॉबिन की मौत हो गई। सतवीर का आरोप है कि निजी अस्पताल के डॉक्टर उसका उपचार कर देते तो उसकी जान बच सकती थी। 

प्राथमिक जांच में मामला कोरोना से संबंधित नहीं
जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक, 18 जून को रॉबिन ने शराब पी थी। 21 जून को उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल ने भी भर्ती वाले कागजों में शराब पीने से तबीयत बिगड़ने का जिक्र किया है। 

विज्ञापन

उपचार के बाद 24 जून को रॉबिन को डिस्चार्ज कर दिया गया। 26 जून को रॉबिन की फिर से तबीयत बिगड़ी। परिजन उसे मंगलम और नवीन अस्पताल ले गए। उन्होंने सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया। रात 8:20 बजे पर उसे सीएचसी दादरी ले जाया गया। 

यहां जो दवा दी गई, वह मरीज के पास पहले से मौजूद थी। रात 9:30 बजे उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। प्राथमिक जांच के मुताबिक, मामला कोरोना से संबंधित होने का कोई तथ्य नहीं मिला है। दादरी तहसीलदार मामले की जांच कर रहे हैं।  

रोबिन भाटी की मौत के लिए जिम्मेदार हॉस्पिटलों पर कार्रवाई हो- श्याम सिंह  
समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता श्याम सिंह भाटी ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में जो भी अस्पताल दोषी हैं। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और उनके लाइसेंस भी निरस्त होने चाहिए। रॉबिन भाटी की मौत तेज बुखार से हुई है, लेकिन जिला प्रशासन के अधिकारी शराब की बात बीच में लाकर उसकी छवि खराब कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें