फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: गर्लफ्रेंड को शिमला घुमाने के लिए करने लगा झपटमारी, पहले चलाता था ट्रैक्सी; प्यार में पड़ बन गया चोर

Mon, 12 Aug 2024 09:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुखबिरों के जरिए बदमाश की पहचान मोहन गार्डन निवासी ओम प्रकाश उर्फ ओमी के रूप में हुई। उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए करने लगा झपटमारी - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्लफ्रेंड के साथ शिमला घूमने के लिए झपटमारी की ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाश को द्वारका जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके कब्जे से एक आईफोन समेत छह फोन और बाइक बरामद की है। पुलिस ने बदमाश की गिरफ्तारी से आठ मामले सुलझाने का दावा किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी और उसकी गर्लफ्रेंड नशे के आदी हैं। गर्लफ्रेंड ने ही आरोपी को ताबड़तोड़ वारदात करने के लिए उकसाया था। पुलिस उसकी संलिप्तता की जांच कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि चार अगस्त को द्वारका नार्थ इलाके में एक बदमाश ने सूरजभान नाम के व्यक्ति से मोबाइल झपट लिया। वहीं सात अगस्त को भी झपटमारी की एक घटना द्वारका साउथ इलाके में हुई। जहां बाइक सवार बदमाश ने कार्यालय जा रही एक महिला से आईफोन झपट लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के वाहन चोरी निरोधक शाखा को मामले की जांच सौंपी गई।

निरीक्षक कमलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थलों के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जांच में पता चला कि दोनों ही मामलों में एक ही बदमाश शामिल है। जांच में यह भी पता चला कि इस्तेमाल बाइक बिंदापुर थाने इलाके से चोरी की गई थी। मुखबिरों के जरिए बदमाश की पहचान मोहन गार्डन निवासी ओम प्रकाश उर्फ ओमी के रूप में हुई। उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

पूछताछ में उसने बताया कि वह पहले टैक्सी ड्राइवर का काम करता था। करीब तीन साल पहले उसकी मुलाकात मुरादाबाद यूपी की रहने वाली एक युवती से हुई। जो बाद में उसकी गर्लफ्रेंड बन गई। दोनों सहमति संबंध में रहने लगे। कुछ दिनों बाद दोनों नशे के आदी हो गए। जिसकी वजह से ओम प्रकाश की नौकरी चली गई। उसकी गर्लफ्रेंड अकसर उसे शिमला सहित अन्य हिल स्टेशनों पर जाने के लिए दबाव बनाती थी। 
विज्ञापन

आर्थिक तंगी होने की वजह से वह जल्द पैसे कमाने के लिए झपटमारी करने लगा। पैसे आने पर उसकी गर्लफ्रेंड उसे वारदात करने के लिए उकसाने लगी। उसकी इच्छाओं को पूरा करने के लिए ओम प्रकाश आपराधिक वारदात को अंजाम देने लगा। इसके लिए उसने एक बाइक चोरी की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बदमाश पर पहले से तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस उसकी गर्लफ्रेंड की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें