फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: जखीरा फ्लाईओवर पर व्यक्ति को चाकू मारकर 30 लाख रुपये लूटे, विरोध करने पर किया था वार

Sat, 03 Oct 2026 06:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

पुलिस कर्मचारी और कंपनी से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या किसी ने आरोपियों के साथ रुपयों के बारे में जानकारी साझा की थी। 
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम दिल्ली के जखीरा फ्लाईओवर पर मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्तियों ने प्लास्टिक दाना बनाने वाली एक कंपनी के 30 वर्षीय कर्मचारी पर चाकू से हमलाकर 30 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बुधवार-बृहस्पतिवार रात करीब 2:30 बजे हुई, जब प्रवीन नाम का कर्मचारी नकदी लेकर मोटरसाइकिल से जाफराबाद स्थित अपने घर से पश्चिम विहार की ओर जा रहा था।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जब वह जखीरा फ्लाईओवर पर पहुंचा, तो एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने उसे रोक लिया और रुपयों से भरा उसका बैग छीनने का प्रयास किया। प्रवीन ने लुटेरों का विरोध किया, जिसके बाद उनमें से एक ने चाकू निकाला और उसके सीने में घोंप दिया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी 30 लाख रुपये से भरा बैग लेकर अपनी मोटरसाइकिल से अज्ञात दिशा की ओर भाग गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि मोती नगर थाने में लूट और हमले से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों की पहचान करने के लिए जखीरा फ्लाईओवर और आसपास की सड़कों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जांचकर्ता इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि आरोपियों को यह कैसे पता चला कि प्रवीन 30 लाख रुपये लेकर जा रहा था। 

पुलिस कर्मचारी और कंपनी से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या किसी ने आरोपियों के साथ रुपयों के बारे में जानकारी साझा की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें