फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी कर छत पर सोया था युवक, नशे में गिरकर हुई मौत

Thu, 15 Oct 2015 06:16 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली निवासी एक युवक की चावला कॉलोनी में छत से गिर कर मौत हो गई। युवक बुधवार रात अपने दोस्त के साथ छत पर सोया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


करीब 20 वर्षीय राजन दिल्ली के ओखला फेस-2 स्थित संजय कॉलोनी में रहता था, वह ओखला में दिहाड़ी मजदूरी करता था। बुधवार को राजन बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी में रहने वाले चचेरे भाई संजय के पास आया था।

संजय ने बताया कि उसके कमरे में तीन दोस्त साथ रहते हैं। वह बुधवार को ड्यूटी पर गया था। राजन कमरे पर पहुंचा और संजय के साथ रहने वाले राहुल के साथ उसने बुधवार शाम पार्टी की।
विज्ञापन


संजय के मुताबिक राजन व राहुल शराब पीने के बाद खाना खा कर रात में छत पर सोने चले गए थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब 5:30 बजे जब वह छत पर गया तो राजन वहां नहीं मिला, जिसके बाद उसकी तलाश की गई।

इसी दौरान छत से नीचे देखने पर राजन मकान के बराबर में मौजूद खाली प्लॉट में पड़ा मिला। उसे उठा कर निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

संजय ने आशंका जताई है कि रात में राजन लघुशंका के लिए उठा होगा इसी दौरान शराब के नशे में नीचे गिर गया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें