फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग्स तस्करों के खिलाफ चलाया अभियान तो मार दी गोली, नाराज लोगों ने पुलिस की मोटरसाइकिल फूंकी

Mon, 01 Oct 2018 02:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (एनएफसी) के तैमूर नगर गांव में दो बदमाशों ने रूपेश नामक युवक को रविवार देर रात गोली मार दी। उसे होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर है। बताया जा है कि रूपेश ड्रग तस्करों के खिलाफ अभियान चला रहा था इसलिए उस पर जानलेवा हमला किया गया। 

विज्ञापन


वारदात से गुुस्साए स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया और उनकी मोटरसाइकिल फूंक दी। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और हवाई फायरिंग की। हालात पर काबू पाने के लिए दूसरे थाने से पुलिसकर्मियों को बुलाना पड़ा। देर रात तक लोग हंगामा कर रहे थे।

विज्ञापन

एनएफसी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बदमाश बाबू और टेडा बिलाल तैमूर नगर गांव में ड्रग्स लेने गए थे। वहां उनका ड्रग्स बेचने वाले फारूक से झगड़ा हो गया। इसी दौरान फारूक और उसके साथियों ने बाबू की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया।

बाबू को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। इसके बाद आरोपियों ने टेडा बिलाल पर फायरिंग कर दी। इसी दौरान वहां रूपेश आ गया और आरोपियों ने उसे गोली मार दी। रूपेश की मौत की अफवाह से स्थानीय लोग भड़क गए। इससे पहले रूपेश ने पुलिस से ड्रग्स तस्करों की शिकायत की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें