फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कमरे में ऐसा क्या हुआ?: युवक ने महिला को मिलने बुलाया होटल और मार दी गोली, खुद भी जान देने का किया प्रयास

Tue, 22 Nov 2022 11:22 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मृत महिला और युवक दोनो नरेला इलाके के रहने वाले हैं। दोनों शादीशुदा हैं। दोनों काफी अरसे से एक दूसरे को जानते थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी का आपराधिक रिकार्ड है। वह पेरोल पर जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहरी उत्तरी जिला के नरेला इलाके में मंगलवार शाम होटल में एक युवक ने 40 साल की महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन गोली चलने की आवाज सुनकर कर्मचारियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। पुलिस ने युवक को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। वह अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन

मृत महिला और युवक दोनो नरेला इलाके के रहने वाले हैं। दोनों शादीशुदा हैं। दोनों काफी अरसे से एक दूसरे को जानते थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी का आपराधिक रिकार्ड है। वह पेरोल पर जेल से बाहर आया था। मंगलवार को उसने महिला को बातचीत करने के लिए होटल में बुलाया था। दोनों एक कमरे में बात कर रहे थे। शाम में होटल कर्मियों ने कमरे में गोली चलने की आवाज सुनी।
विज्ञापन

उन्होंने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई। महिला के सिर में गोली मारी गई थी। जबकि युवक अचेत पड़ा था। पुलिस ने युवक को अस्पताल भेजने के बाद महिला के शव को कब्जे में कर लिया। पुलिस ने बताया है कि युवक का इलाज चल रहा है। उसने कोई जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की है। पुलिस मृतका के परिजनों को वारदात की सूचना देकर मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें