फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल तक किया दुष्कर्म, फिर शादी से किया इनकार

Thu, 25 Dec 2014 08:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवती ने डाक के जरिए शिकायत भेजकर भोंडसी के ही रहने वाले एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया।
विज्ञापन


शिकायत पत्र के आधार पर पुलिस ने युवक को नामजद करते हुए जीरो एफआईआर दर्ज कर उसे अलीगढ़ के कवारसी थाने के लिए भेज दिया है।

भोंडसी थाना पुलिस को डाक के जरिए मिली शिकायत में अलीगढ़़ के रामपुर की रहने वाली युवती ममता (काल्पनिक नाम) ने कहा कि भोंडसी के रहने वाले युवक जितेंद्र पुत्र हंसराज ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।

करीब छह साल पहले जितेंद्र का संपर्क उक्त युवती से हुआ था। वह युवती से मिलने अलीगढ़ जाता था। इस बीच दोनों के बीच शारीरिक सम्बंध भी बन गए। इसके बाद जब युवती ने शादी की बात की तो जितेंद्र घरवालों से बात करने की बात कहकर इसे टालता रहा।
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि पिछले छह साल से जितेंद्र उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। इस बीच वह दो बार गर्भवती भी हुई लेकिन जितेंद्र ने उसकी मर्जी के खिलाफ अबॉर्शन करवा दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी के अनुसार शिकायती पत्र डाक के माध्यम भोंडसी थाना में आया। मामला भोंडसी थाने का नहीं होने के बावजूद पुलिस ने शून्य एफआईआर दर्ज अलीगढ़ के कवारसी थाने में भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें