फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने खर्चें के लिए छापता था नकली नोट, क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर आया था आइडिया

Fri, 30 Aug 2019 10:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

नई दिल्ली जिले की बाराखंभा थाना पुलिस ने ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो अपने खर्चे के लिए खुद नकली नोट छापता था। शख्स सो व दो सौ रुपये के नकली नोट छापता था। आरोपी के कब्जे से 100 व 200 के नोटों में 15100 रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं। आरोपी शख्स ने कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया हुआ और अपने घर में ही प्रिंटिंग प्रेस लगा रखी है। आरोपी ने क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर अपने खर्चे के लिए नकली नोट छापना शुरू किया था। 

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ऑटो चालक चंदन मेहतो ने 29 अगस्त को शिकायत की थी कि एक सवारी ने चेम्सफोर्ड रोड से मिंटो रोड़ के लिए उसका ऑटो किराए पर लिया। सवारी ने मिंटो रोड पर उसका ऑटो रूकवा लिया। सवारी ने उसे 100 का कड़क नोट दिया। ऑटो चालक ने नोट को चैक किया तो उसे नकली लगा और उसने सवारी से नोट को बदलने के लिए कहा। इसके बाद सवारी मौके से भागने लगा। 

ऑटो चालक ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शुरू सुनकर पास में बाराखंभा थानाध्यक्ष प्रह्लाद सिंह की देखरेख में पिकेट चैकिंग कर रहे हवलदार विजय व सिपाही थानीराम ने पीछा कर सवारी को पकड़ लिया। इसी दौरान सवारी ने अपना पर्स नाले में फेंक दिया। पुलिसकर्मियों ने नाले से पर्स को बरामद कर लिया। सवारी की पहचान छत्तीसगढ़ निवासी जगेश्वर राम (23) के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से 100 के 127 नोट और 200 के 12 नोट बरामद किए गए।
विज्ञापन


आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया हुआ है और छत्तीसगढ़ में सरन प्रिंटर्स में काम करता था। करीब डेढ़ वर्ष पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी। जिंदगी के आसान बनाने के लिए उसने नकली नोट खुद छापना शुरू किया। उसने रंगीन प्रिंटर और पुराना कंप्यूटर खरीदा। 

जगेश्वर ने 100 व 200 के नकली नोट छापना शुरू किया। नोटों की क्वालिटी सुधारने के लिए मोबाइल एप्लीकेशन का इस्तेमाल करता था। पर्याप्त मात्रा में नोट छापकर वह अपने खर्चे पूरा करता था। ये 28 अगस्त को दिल्ली आया था और उसने नकली नोटों से कपड़े खरीदे थे। उसने किराया भी नकली नोटों से चुकाया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें