फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजहबी फरेब: धर्म छिपाकर शाहरुख ने पहले की दोस्ती फिर विश्वास जीतकर किया दुष्कर्म, खुलासा होने पर देने लगा धमकी

Sun, 11 Jun 2023 02:58 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस के मुताबिक पीड़िता अपने परिवार के साथ करावल नगर इलाके में रहती है। अक्तूबर 2020 में इंस्टाग्राम के जरिये एक युवक के संपर्क में आई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में धार्मिक पहचान छिपाकर एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को हिन्दू बताकर युवती से दोस्ती की। बाद में उसका विश्वास जीतकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। तीन साल बाद जब आरोपी का भेद खुला तो युवती ने उसे किनारा करने की कोशिश की।

विज्ञापन

इस पर आरोपी भड़क गया और वह युवती को उसकी अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दोस्ती बरकरार करने के लिए दबाव बनाने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता अपने परिवार के साथ करावल नगर इलाके में रहती है। अक्तूबर 2020 में इंस्टाग्राम के जरिये एक युवक के संपर्क में आई। युवक ने खुद को हिन्दू बताकर उससे दोस्ती की। दोनों चैट करने लगे। बाद में दोनों मिलने-जुलने भी लगे। आरोपी ने पीड़िता से और नजदीकियां बढ़ाई और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा।

इस दौरान जनवरी 2023 में पीड़िता को पता चला कि युवक हिन्दू नहीं बल्कि मुस्लिम है। उसने आरोपी से अपना संबंध खत्म करने की कोशिश की तो वह भड़क गया। आरोपी ने वीडियो चैट के दौरान पीड़िता के कुछ अश्लील वीडियो बनाने के अलावा कुछ अश्लील फोटो ले लिए थे। उनको वायरल करने की धमकी देकर वह उसे ब्लैकमेल करने लगा।

उसका कहना था कि यदि वह उससे संबंध खत्म कर देती है तो वह उसे बदनाम कर देगा। परेशान पीड़िता बुरी तरह डर गई। इस बीच शुक्रवार को किसी तरह उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी दसवीं पास है, वह पेशे से दर्जी है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन का प्रयास करने के मामले में केस दर्ज
मध्य दिल्ली के चांदनी महल इलाके में प्रलोभन देकर एक व्यक्ति का धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास का मामला सामने आया है। रैन बसेरे में केयर टेकर की नौकरी करने वाले संदीप सागर ने एक व्यक्ति पर लालच देकर धर्म बदलने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। शुक्रवार शाम दी गई शिकायत के बाद पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया। 

चांदनी महल थाना पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और सौहार्द बिगाड़ने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी मोहम्मद कलीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह यूपी के बाराबंकी का रहने वाला है। आरोपी ने बीटेक कंप्यूटर साइंस कर रखी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ित संदीप सागर ने बताया कि वह पिछले चार साल से रैन बसेरे में केयर टेकर की नौकरी कर रहा है। पहले उसकी तैनाती दिल्ली गेट स्थित रैन बसेरा में थी। वहां उसकी मुलाकात मोहम्मद कलीम नामक एक व्यक्ति से हुई। शुरुआत से ही कलीम उसे परेशान करने लगा। कभी वह पैसे मांगता तो कभी कोई काम शुरू करने के लिए कुछ खास शब्दों का प्रयोग करने को कहता। परेशान होकर संदीप ने उसकी शिकायत कई बार पुलिस से की, लेकिन वह माफी मांगकर पीछा छुड़ा लेता था। संदीप ने उससे परेशान होकर अपना ट्रांसफर तुर्कमान गेट के पास वाले रैन बसेरे में करा लिया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें