बच्ची का शरीर का ऐसा कोई अंग नहीं है, जहां आरोपी ने काटा न हो। एम्स में भर्ती बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बच्ची बहुत ज्यादा डरी-सहमी हुई है और उसकी काउंसलिंग कराई गई है। डॉक्टरों ने बच्ची को अपनी निगरानी में रखा है।
आरोपी को पलवल से किया गया गिरफ्तार
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी ईशा पांडेय ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना 15 जून को मिली थी। पीड़ित को एम्स में भर्ती कराया गया है। पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि आरोपी गांव जगदीशपूरा, आगरा निवासी राहुल पुत्र राहुल दो दिन पहले ही इमारत में रहने आया था। आरोपी राहुल ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। बदरपुर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू की है। आरोपी को पकड़ने के लिए एसआई राजीव गौतम की देखरेख में चार टीमें बनाई गईं। पुलिस टीम ने राहुल को मोबाइल सर्विलांस के आधार पर बुधवार रात गांव बामिनीखेड़ा जिला पलवल हरियाणा से उसकी बुआ के घर से गिरफ्तार किया। राहुल नशे का आदी है।
चीखने पर बच्ची के साथ मारपीट भी की
अधिकारियों के अनुसार, इस घटना के बाद बच्ची बहुत ज्यादा दहशत में है। इकलौती बेटी की हालत देखकर उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित बच्ची ने अपनी मां को बताया कि आरोपी ने गलत काम करते समय उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया था। जब वह दर्द से रोने लगी तो आरोपी ने उसकी पिटाई भी कर दी थी।