फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ता तार-तार: 13 साल की किशोरी को अकेला पाकर किया दुष्कर्म, माता-पिता गए थे गांव; बहनें भी गई थीं काम पर

Tue, 26 Jul 2022 02:02 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देर शाम को किशोरी की बहनें आईं तो उसने किसी को कुछ नहीं बताया। रात को उसके निजी अंगों से खून का रिसाव होने लगा। इसके अलावा उसके पेट में भी दर्द होने लगा। रोते हुए उसने अपनी बहनों को सारी बात बताई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात को किशोरी के ही एक रिश्तेदार ने अंजाम दिया। वारदात के बाद वह फरार हो गया। डर की वजह से पीड़िता ने किसी को कुछ नहीं बताया। देर रात को उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिवार उसे लेकर अस्पताल भागा। बाद में देर रात को ही पुलिस को मामले की खबर दी गई। सदर बाजार थाना पुलिस ने किशोरी की काउंसलिंग कराने के बाद उसका बयान लिया। बाद में दुष्कर्म, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक किशोरी अपने परिवार के साथ सदर बाजार इलाके में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता व दो बड़ी बहनें हैं। पिछले कुछ दिनों से इसके माता-पिता किसी काम से गांव गए हुए हैं। घर पर तीनों बहनें ही थीं। किशोरी की दोनों बड़ी बहनें भी सदर बाजार में नौकरी करती हैं। रविवार को वह काम पर थीं। पिछले कुछ दिनों से इनका एक रिश्तेदार युवक गांव से इनके घर आया हुआ था। उसने किशोरी को अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया। बाद में किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में आरोपी वहां से फरार हो गया। 

देर शाम को किशोरी की बहनें आईं तो उसने किसी को कुछ नहीं बताया। रात को उसके निजी अंगों से खून का रिसाव होने लगा। इसके अलावा उसके पेट में भी दर्द होने लगा। रोते हुए उसने अपनी बहनों को सारी बात बताई। फौरन उसे अस्पताल ले जाने के बाद देर रात करीब 2.30 बजे पुलि को खबर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें