आरोप हापुड़ के हाफिजपुर निवासी रोहित कोहली पर है। आरोप है कि रोहित अपनी एक परिचित किशोरी के जरिये छात्रा के संपर्क में आया। दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। आरोप है कि बहला-फुसलाकर वह अपने साथ एक कमरे पर ले गया। जहां उसने कोल्डड्रिंक में नशे का पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो व फोटो ले ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक ब्लैकमेल करता रहा। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि आरोपी आगे की कार्रवाई की जा रही है।