फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप का वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, गिरफ्तार

Wed, 12 Aug 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने निजी अस्पताल के कर्मचारी पर रेप का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-52 स्थित सी ब्लॉक निवासी रविकांत तिवारी की मई में सदरपुर निवासी 25 वर्षीय महिला से दोस्ती हुई थी।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि एक दिन रविकांत ने उसे घर छोड़ने के बहाने कार में बैठा लिया। सेक्टर-30 के पास रविकांत ने उससे रेप किया और वीडियो बना लिया।

इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फिर से संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। आरोपी ने दोस्तों को भी महिला का फोन नंबर बांट दिया। महिला ने फोन उठाना बंद कर दिया तो उसने वीडियो वायरल कर दिया।
विज्ञापन


महिला ने मामले की शिकायत सेक्टर-49 पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार देर शाम गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें