नरेला इलाके में मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिला है। उसके शरीर पर मिले चोट के निशान के आधार पर नरेला पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
युवक की पहचान योगेंद्र (28) के रूप में हुई। पोस्टमार्टम कराके पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब दस बजे सूचना मिली की नरेला स्थित डीडीए फ्लैट्स सेक्टर 9 पॉकेट 5 के समीप झाड़ियों में एक युवक पड़ा है।
उसके शरीर पर चोट के निशान थे और खून बह रहा था। युवक को पुलिस तुरंत नजदीक के अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।