फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप बना जल्लाद: पत्नी से मारपीट... बेटी से छेड़छाड़, केस वापसी का बनाया दबाव; नहीं मानी तो दी मौत

Sat, 24 Aug 2024 06:37 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

उत्तरी दिल्ली के नरेला में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई। जहां एक पत्नी ने अपनी पत्नी और बेटी पर तवा से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन
पति ने पत्नी और बेटी की हत्या की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरेला औद्योगिक इलाके में शनिवार सुबह एक व्यक्ति ने झगड़े के दौरान अपनी पत्नी और 16 साल की बेटी पर तवा से हमला कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटी को तुरंत पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी अपनी पत्नी और बेटी से अलग एक दूसरी महिला के साथ रह रहा था. जिससे उसका अवैध संबंध था। बेटी ने आरोपी पर मारपीट, छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करवा रखा था। शनिवार को वह इस मामले को वापस लेने का दबाव देने के लिए घर आया था। जहां पर झगड़े के दौरान उसने लोहे के तवे से दोनों के सिर पर हमला कर फरार हो गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह 9.05 बजे पुलिस को नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक मकान में झगड़ा होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। भूतल पर स्थित घर में पुलिस को 38 साल की महिला और 16 साल की उसकी बेटी लहूलुहान और अचेत हालत में मिली। आस पास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि महिला का पति ने ही दोनों पर हमला किया है।

हमला करने से पहले वह दोनों के साथ झगड़ा कर रहा था। घटना को अंजाम देकर वह घर से फरार हो गया। पुलिस ने तुरंत दोनों घायल मां-बेटी को पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने मौके से साक्ष्य हासिल किए।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीम गठित की गई है। पुलिस की टीम आरोपी के भागने की दिशा में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

बेटी ने पिता पर दर्ज करवाया था छेड़छाड़ का मामला
जांच में पता चला कि मृत महिला नरेला औद्योगिक क्षेत्र में परचून की दुकान चलाती थी। वह अपने 16 साल की बेटी के साथ रहती थी। बेटी नौवीं कक्षा की छात्रा थी। आरोपी अपनी पत्नी से अलग एक महिला के साथ रहता था। जिससे उसका अवैध संबंध था। उसकी बेटी ने इस साल नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाने में पिता के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया था। यह मामला अदालत में लंबित है।
विज्ञापन

शनिवार को अदालत में इस मामले की सुनवाई होनी थी। आरोपी के साथ रहने वाली महिला ने भी उसकी पत्नी और उसकी एक भाभी पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया था। यह मामला भी अदालत में लंबित है। जांच में पता चला कि आरोपी अपने ऊपर दर्ज पोक्सो के मामले को खत्म करने के लिए कई दिन से पत्नी और बेटी पर दबाव बना रहा था और उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा था। शनिवार को वह इसी मामले को खत्म करने के लिए मां-बेटी से बात करने आया था। उस दौरान इनके बीच झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें