फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके आई प्रेमिका तो घर में घुस प्रेमी ने उसे व खुद को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंप थानाक्षेत्र में एक प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली। गोली लगने से प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रेमिका गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दाखिल करवाया गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन


किठवाड़ी पुल चौकी प्रभारी रामचंद्र जाखड़ ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक ने युवती को गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवती गंभीर रूप से अपने घर में पड़ी हुई थी और युवक का शव एक तरफ पड़ा हुआ था।

पड़ोस के लोगों के अनुसार, राजीव नगर निवासी सुरेश का अपने पड़ोस में रहने वाली एक युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पता चलने पर उनके परिजनों ने दोनों की अलग-अलग जगह पर शादी कर दी।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

अभी तक नहीं हुई एफआईआर

प्रेमिका अपने मायके में आई हुई थी। शुक्रवार की दोपहर को प्रेमी सुरेश प्रेमिका के घर गया। सुरेश ने पहले तो प्रेमिका को दो गोलियां मारी और बाद में खुद को गोली मार ली।

गोली लगने से सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रेमिका गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जिस तमंचे से गोली मारी थी, उसे कब्जे में ले लिया है।

मृतक के शव को सरकारी अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस को अनुसार, मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रर्वाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें