यह नई व्यवस्था जुलाई से शुरु होने जा रहे शैक्षणिक सत्र 2015-16 से लागू होगी। दाखिले के समय ही फॉर्म केसाथ एकत्र की गई फीस को कॉलेजों को तत्काल परीक्षा विभाग को भेजना होगा।
दिल्ली विश्वविद्यालय ने प्रक्रिया को छात्र हित में बनाने केउद्देश्य से कदम उठाया है। दिल्ली विश्वविद्यालय ने दाखिले के समय परीक्षा फॉर्म भरवाने को लेकर डीन परीक्षा विभाग रुप लाल की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।
मालूम हो कि डीयू में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। अगले माह 25 जून को पहली कट ऑफ केआते ही कॉलेज में दाखिले भी शुरु हो हो जाएंगे। ऐसे में जब छात्र अपना दाखिला लेना जाएगा तो उसे दाखिले फॉर्म के साथ ही इस परीक्षा फॉर्म को भरना होगा।