फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर कॉलोनी में चाकू मारकर युवक की हत्या, प्रेम प्रसंग के कोण से जांच

Wed, 11 Sep 2019 06:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo
विज्ञापन

अमर कॉलोनी में एक युवक की चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। युवक की महिला दोस्त घर पहुंची, तो हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस प्रेस प्रसंग आदि कोण से जांच कर रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखवा दिया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मूलरूप से नेपाल निवासी सुनील तमंग (28) अपनी महिला दोस्त के साथ 1/62, ओल्ड डबल स्टोरी लाजपत नगर में तीसरी मंजिल पर बने कमरे में रहता था। सुनील पहले एक रेस्तरां में वेटर था। इस दिनों वह बेरोजगार था। उसकी महिला दोस्त सोमवार को ग्रेटर नोएडा में सहेली के पास गई थी। 

वह मंगलवार दोपहर दो बजे वापस लौटी, तो सुनील कमरे में फर्श पर मृत पड़ा था। कमरे में चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। उसके गले पर चाकू से वार किए गए थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन


शुरुआती जांच के बाद पुलिस लूटपाट के लिए हत्या करने की बात से इनकार कर रही है। पुलिस प्रेम प्रसंग आदि कोण से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुनील के कमरे में फ्रेंडली एंट्री हुई है। ऐसे में ये भी माना जा रहा है कि हत्या किसी जानकार ने की है। पुलिस ने मंगलवार देर रात कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। मृतक की मां कुल्लू में रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें