फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अनारक्षित टिकट काउंटरों पर भी रहेगी सीसीटीवी की नजर

Wed, 11 Sep 2019 06:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

सीसीटीवी की नजर अब अनारक्षित टिकट काउंटर पर भी रहेगी। पार्सल काउंटर को भी सीसीटीवी से लैस किया जाएगा ताकि रेलवे क्लर्क यात्रियों से किसी तरह की हेराफेरी नहीं कर सके।  

विज्ञापन


दिल्ली रेल मंडल ने रेलवे स्टेशन के अनारक्षित टिकट और पार्सल काउंटर के अंदर सीसीटीवी लगाने का निर्णय लिया है। इसकी जिम्मेदारी रेलवे ने टेलीकॉम विभाग को दी है। अगले छह महीने में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना है। आईपी बेस्ड कैमरे को रेलवे अधिकारी अपने कंप्यूटर पर ही नहीं मोबाइल से भी मॉनिटरिंग कर सकेंगे। 

दरअसल पुरानी दिल्ली, नई दिल्ली समेत अन्य स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटर को लेकर अक्सर यात्री शिकायत करते रहे है। रेलवे को भी काउंटर पर तैनात क्लर्क के हेराफेरी की शिकायत मिलती है। टिकट लेते वक्त जब यात्री पैसा देता है तो पैसे गिनने के बहाने बुकिंग क्लर्क पैसे को नीचे गिरा देता है और टिकट लेने वालों से यह कह देता है कि आपने कम पैसे दिए है। 
विज्ञापन


अत्यधिक भीड़ होने के कारण टिकट लेने वाला भी मजबूरी में ज्यादा पैसा देना पड़ता है। पार्सल बुकिंग के दौरान भी अतिरिक्त चार्ज वसूल लिया जाता है। 

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इसी पर नजर रखने के लिए दिल्ली रेल मंडल ने आरक्षित टिकट काउंटर की तरह ही अनारक्षित टिकट काउंटर पर भी सीसीटीवी से नजर रखने की योजना तैयार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें