फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आपका बेटा कमजोर निकला' : रोहिणी कोर्ट की चौथी मंजिल से शख्स ने लगाई छलांग, सुसाइड नोट में लिखा सॉरी मां...

Sat, 01 Apr 2023 04:06 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दलजीत ने खुदकुशी से पहले चार से पांच लाइन का सुसाइड नोट मां के नाम लिखा कि सॉरी मां, आपका बेटा कमजोर निकला। वह आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में रोहिणी कोर्ट की चौथी मंजिल से शुक्रवार दोपहर दलजीत सिंह (33) नीचे कूद गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 23 मिनट में उसकी मौत हो गई। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। प्रशांत विहार थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

रोहिणी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुलिस को दोपहर 3:10 बजे सूचना मिली कि एक युवक ने चौथी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी है। उस समय प्रशांत विहार थानाध्यक्ष राजीव वत्स स्टाफ के साथ रोहिणी कोर्ट के सेंट्रल हाल के पास थे। वह पीड़ित को तुरंत निजी अस्पताल सरोज में ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

 


जांच के बाद युवक की पहचान डीएलएफ फेज-3 गुरुग्राम निवासी दलजीत सिंह के रूप में हुई। दलजीत ने खुदकुशी से पहले चार से पांच लाइन का सुसाइड नोट मां के नाम लिखा कि सॉरी मां, आपका बेटा कमजोर निकला। वह आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया।

 

विज्ञापन

सिपाही पर धोखा देकर शादी करने का आरोप
उत्तम नगर इलाके में एक युवती ने थाने में तैनात एक सिपाही पर धोखा देकर शादी करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर मामला दर्ज नहीं होने पर पीड़िता ने अदालत से गुहार लगाई थी। अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

पीड़िता ने दी शिकायत में बताया कि साल 2019 में उसकी मुलाकात उत्तम नगर थाने में तैनात एक सिपाही से हुई। दोस्ती के बाद उसने शादी का प्रस्ताव दिया। आरोप है कि आरोपी उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में दिल्ली में आर्य समाज मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। बाद में पीड़िता को पता चला कि आरोपी सिपाही शादीशुदा है। उसके बच्चे भी हैं। इसके बाद पीड़िता शिकायत लेकर उत्तम नगर थाने पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें