फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Metro: पकड़ में आया मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर अश्लील हरकत करने वाला शख्स, महिला को किए थे इशारे

Fri, 11 Aug 2023 12:06 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर एक महिला को अश्लील इशारे करने के आरोप में 23 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान शिवम शर्मा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर एक महिला को अश्लील इशारे करने के आरोप में 23 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान शिवम शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बी.फार्मा किया है और वर्तमान में एक फार्मास्युटिकल कंपनी के मार्केटिंग विभाग में काम कर रहा है।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार को महिला ने पुलिस को बताया कि वह तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन से मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन से यात्रा कर रही थी। वह मंडी हाउस पर उतर गई और प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर अपने दोस्त का इंतजार कर रही थी। प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर मौजूद आरोपी ने उस पर आपत्तिजनक हरकतें/इशारे करना शुरू कर दिया। अधिकारी ने कहा, शिकायतकर्ता डर गई और स्टेशन पर सीआईएसएफ स्टाफ से संपर्क किया।

जब तक सीआईएसएफ स्टाफ पहुंचा, आरोपी मेट्रो में सवार होकर भाग गया। उन्होंने कहा, शिकायतकर्ता ने एक्स पर घटना के बारे में पोस्ट किया, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, जिसके बाद पुलिस ने उससे संपर्क किया और मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें