फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज बना कालः शादी की सालगिरह पर युवक ने पत्नी और बेटे को जहर देकर खुद फांसी लगाई

Sat, 07 Mar 2020 09:53 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आशियाना सेक्टर आई में रहने वाले एक युवक ने पत्नी और तीन वर्ष के मासूम बच्चे को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया और खुद फांसी लगा ली। पुलिस के मुताबिक युवक ने कर्ज से परेशान होकर उक्त कदम उठाया है। 
विज्ञापन
मृत परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के आशियाना में साइबर कैफे संचालक विशाल मोदियानी (40) ने पत्नी हिमानी और तीन साल के बेटे वकुल के साथ खुदकुशी कर ली। शनिवार को ही दोनों की शादी की सालगिरह थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस को एक डायरी के 7 पन्नों में लिखा सुसाइड नोट मिला है। इसमें कर्ज में दबे होने के चलते आत्मघाती कदम उठाने का जिक्र है।

विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी सोमेन वर्मा ने बताया कि सुसाइड नोट हिमानी ने लिखा है। ऐसा लग रहा है कि हिमानी ने बेटे को जहर देकर खुद भी जहर पी लिया। दोनों को मृत देखकर विशाल ने फांसी लगा ली। हालांकि, इलाकाई लोगों में चर्चा है कि विशाल ने दोनों को जहर देकर मारा, फिर फंदे से लटक गया। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर खुदकुशी की घटना की पड़ताल कर रही है।

डीसीपी पूर्वी ने बताया कि विशाल किराये के मकान में भूतल पर रहता था। पास में ही उसका गैलेक्सी साइबर कैफे है। पिता केएल मोदियानी, मां ज्योति, बड़े भाई सुनील पारा की सिंधी कॉलोनी में रह रहे हैं। बकौल डीसीपी, विशाल के घर काम करने वाली नौकरानी रेखा शाम करीब चार बजे आई तो दरवाजा भीतर से बंद पाया। दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला तो उसने मकानमालिक व पड़ोसियों को बुलाया। धक्का देकर दरवाजा खोला गया तो हिमानी व वकुल का शव बेड पर पड़ा था। वहीं, रोशनदान से बंधी नायलोन की रस्सी से विशाल का शव लटका हुआ था।
विज्ञापन


15 लाख का था कर्ज
साले विक्रम ने बताया कि विशाल पर करीब 15 लाख रुपये का कर्ज था। उसने कुछ बड़े सूदखोरों से रुपया ले रखा था। कुछ दिन से वे रकम लौटाने का दबाव बना रहे थे। विशाल के परिवारीजनों ने कहा कि विक्रम ने भी विशाल से पांच लाख रुपये ले रखा थे। विशाल पैसे मांगता तो वह टाल देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें