फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर पड़ी थीं सैफ की आंतें: दिल्ली में खुलेआम युवक को चाकू-चापड़ से काट डाला, जरा सी बात पर खेला खूनी खेल

Sat, 08 Jun 2024 05:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पांच-छह लड़कों ने दर्जनों वारकर सैफ को मौत के घाट उतार दिया। उसके पेट, सीने, गर्दन व शरीर के दूसरे हिस्से पर चाकू और चापड़ से वार किए। हमलावरों ने पेट चीरकर सैफ की आंतें तक बाहर निकाल दीं।
विज्ञापन
दिल्ली में खुलेआम युवक को काट डाला - फोटो : ANI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहरी-उत्तरी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार देर रात आधा दर्जन लड़कों ने एक युवक की बीच सड़क पर चाकू और चापड़ से वारकर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी युवक पर तब तक वार करते रहे जब तक उसका दम नहीं निकला। इस बीच मौके पर भीड़ तमाशबीन रही। किसी ने भी युवक को बचाने का प्रयास नहीं किया।

विज्ञापन

खबर मिलते ही युवक के परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए। मृतक की शिनाख्त सैफ शेख उर्फ बचकंडा (24) के रूप में हुई है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्राइम टीम और एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया। बाद में औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया।

शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि वारदात को एरिया के कुछ नाबालिग लड़कों ने अंजाम दिया है। इन लोगों का सैफ से पार्टी में झगड़ा हुआ था। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस सभी आरोपियों की तलाश कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस के मुताबिक सैफ अपने परिवार के साथ जेजे कॉलोनी, बवाना में रहता था। इसके परिवार में दो भाई आसिफ-सलमान, दो बहनें और पत्नी शबनम के अलावा तीन साल की बेटी है। फिलहाल सैफ की पत्नी गर्भवती भी है। सैफ जामा मस्जिद इलाके में फ्रूट बेचता था। शुक्रवार रात को खाना खाने के बाद सैफ बाहर निकला था।

इस बीच डी-ब्लॉक, जेजे कॉलोनी, बवाना में आरोपियों ने सैफ को घेर लिया। लड़कों ने चाकू और चापड़ से उस पर हमला कर दिया। पांच-छह लड़कों ने दर्जनों वारकर सैफ को मौत के घाट उतार दिया। उसके पेट, सीने, गर्दन व शरीर के दूसरे हिस्से पर चाकू और चापड़ से वार किए। हमलावरों ने पेट चीरकर सैफ की आंतें तक बाहर निकाल दीं।
विज्ञापन

इस बीच खबर मिलने के बाद सैफ का परिवार वहां पहुंचा तो आरोपी वहां से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में उसका शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी लड़कों की पहचान कर ली गई है। वह पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें