शकरपुर इलाके में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी शिनाख्त कुलदीप (22) के रूप में हुई। परिजनों ने उसके मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है।
वहीं कुलदीप के मालिक राजेंद्र गुप्ता का कहना है कि मिर्गी का दौरा पड़ने के बाद उसकी मौत हुई। परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए दुर्गापुरी चौक पर कुलदीप का शव रखकर प्रदर्शन किया।
पुलिस केे मुताबिक कुलदीप परिवार के साथ गली नंबर-5, हरदेवपुरी में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता केे अलावा दो भाई हैं। कुलदीप साहिबाबाद स्थित एक मॉल में आचार की दुकान पर काम करता था।
दुकान का मालिक राजेंद्र गुप्ता शकरपुर इलाके में रहता है। कुलदीप के भाई चंद्रशेखर के मुताबिक शनिवार सुबह फोन कर मालिक राजेंद्र ने कुलदीप को शकरपुर स्थित घर बुलाया था।