महिला थाने में महिला से दुष्कर्म की कोशिश में एक व्यक्ति को नामजद किया गया है। 40 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 15 सितंबर को गांव खिरबी निवासी पप्पू ने उसे दबोच लिया।
आरोपी ने उसके साथ बलपूर्वक दुष्कर्म का प्रयास किया। भाग कर किसी तरह उसने अपने को बचाया।
महिला का आरोप है कि आरोपी ने शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। महिला हेड कांस्टेबल सुमित्रा का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
महिला को गायब करने का केस दर्ज
चांदहट थाने में एक महिला को गायब करने का मामला दर्ज किया गया है। गांव अलावलपुर निवासी नरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी 28 वर्षीय पत्नी 15 सितंबर की सुबह से घर से गायब है। उसने कई जगह उसे तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे गायब कर दिया है।
अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
पुलिस ने अवैध शराब रखने व बेचने के आरोप में दो व्यक्तियों तो गिरफ्तार किया है। चांदहट पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव सिहोल निवासी राकेश अवैध शराब बेचता है। छापेमारी के दौरान राकेश को 36 बोतल देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। हथीन थाना पुलिस ने गांव कलसाड़ा निवासी नरेश को 84 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।