चीनी मांझे को लेकर पुलिस सख्त हो गई है। रविवार शाम को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में पुलिस ने चीनी मांझे से पतंग उड़ा रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मोहम्मद आसिफ (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से चीनी मांझा और पतंग बरामद की है।
पुलिस पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह मांझा कहां से लेकर आया था, क्योंकि पुलिस उस दुकानदार के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी। हालांकि अपराध जमानती था, इसलिए उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि शनिवार और रविवार को जिले में स्पेशल ड्राइव चलाकर सीलमपुर, न्यू उस्मानपुर और सोनिया विहार में 12 मामले दर्ज किए गए।