फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा युवक, बीएसईएस के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 23 Apr 2017 04:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
तस्वीर में द‌िख रहे गड्ढे में ग‌िरकर शख्स की मौत - फोटो : ani
विज्ञापन
संगम विहार में बिजली के खंभे के लिए खोदे गए गड्ढ़े में गिरने से युवक की मौत हो गई। नेबसराय थाना पुलिस ने बीएसईएस बिजली कंपनी के खिलाफ लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हालांकि शनिवार शाम तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रवि (30) एल-1, अस्थल मंदिर के पास संगम विहार में परिवार के साथ रहता था। उसके परिजनों में पत्नी, दो बच्चे व छोटी बहन है। वह साकेत में ड्राइवरी की नौकरी करता था।
Trending Videos
विज्ञापन

शराब पीने की जताई जा रही आशंका

मरे शख्स की फोटो द‌िखाता पर‌िजन - फोटो : ani
हर रोज की तरह वह शुक्रवार को ड्यूटी पर गया था। देर रात तक घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। रवि तड़के पांच बजे अस्थल मंदिर के पास बीएसईएस द्वारा स्ट्रीट लाइट के लिए खुदवाए गए गहरे गड्ढ़े में पड़ा हुआ मिला।

लोग उसे गड्ढ़े से निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद इसकी सूचना नेबसराय थाना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने बीएसईएस के खिलाफ लापरवाही के चलते हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है रवि रात को जब ड्यूटी से लौट रहा था, तो हो सकता है कि उसने शराब पी रखी हो और सिर के बल गड्ढ़े में गिर गया हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें