फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक मातम में बदला नए साल का जश्न, 10वीं मंजिल से गिरा युवक

Tue, 02 Jan 2018 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

- दोस्तों के साथ फ्लैट में मना रहा था नए साल का जश्र 
यूनिवर्ड गार्डन की 10वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत
- दोस्तों के साथ फ्लैट में मना रहा था नए साल का जश्र
 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार रात को नए साल का जश्र उस वक्त मातम में बदल गया जब दसवीं मंजिल से एक युवक जमीन पर आ गिरा। गिरते ही उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मूल रूप से पंजाब निवासी हितेश सैनी हर्बल प्रोडक्ट का काम करता है और गुरुग्राम के यूनिवर्ड गार्डन में पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता है। उसने प्रेम विवाह किया था।

रविवार को उसके घर पर नए साल का जश्र मनाया जा रहा था। इस दौरान उसके दोस्त आए हुए थे। देर रात करीब डेढ़ बजे वह बालकनी में आया और यहां से नीचे गिरकर उसकी मौत हो गई। जश्र का माहौल मातम में बदल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई मनोज ने बताया कि युवक की मौत संदिग्ध है। युवक का पैर फिसला है या वह स्वयं कूदा है अथवा किसी ने उसे धक्का दिया है।

​इसका खुलासा नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके गुरुग्राम पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें