फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलो! संसद भवन में बम फटने वाला है... धमकी सुन उड़े पुलिस के होश

Fri, 15 Feb 2019 12:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के उस वक्त होश उड़ गए जब एक फोन आया कि, हेलो! संसद भवन में बम फटने वाला है। ये धमकी सुनते ही दिल्ली पुलिस के हाथ-पांव फूल गए और वह ये जानने में लग गई कि आखिर यह कॉल कहां से आई थी। 

विज्ञापन


शराब के नशे में धुत एक युवक ने बुधवार रात पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन कर संसद भवन को बम से उड़ाने की धमकी दे दी, जिससे पुलिस के होश उड़ गए। आनन-फानन में पुलिस ने सीडीआर की मदद से आरोपी को लक्ष्मी नगर इलाके से हिरासत में ले लिया।

आईबी, स्पेशल सेल और स्थानीय पुलिस के अलावा अन्य जांच एजेंसियों ने उससे पूछताछ की, तो पता चला कि आरोपी ने शराब के नशे में कॉल की थी। आरोपी गौरव डिप्रेशन के अलावा शराब पीने का आदी है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए किया फोन

पूर्वी जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात करीब 8 बजे पीसीआर कॉल मिलने के बाद पुलिस फौरन हरकत में आई। पुलिस ने छानबीन की तो कॉल करने वाले की लोकेशन लक्ष्मी नगर के किशनकुंज की मिली। फौरन छापेमारी कर आरोपी गौरव (40) को हिरासत में ले लिया गया।

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी गौरव पिता की मौत के बाद से डिप्रेशन का शिकार है। अधिक शराब पीने की वजह से उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन पूर्व ही वह वहां से वापस आकर दोबारा शराब पीने लगा। बुधवार को उसने शराब के नशे में ही कॉल की थी। गौरव से पूछताछ के बाद देर रात को उसे छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें