फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी गलती के लिए खुद को दी मौत की सजा

Sun, 25 Jan 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू अशोक नगर में कमेटी के रुपये गुम होने के सदमे में राजेश कुमार (40) ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुइसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। न्यू अशोक नगर थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक न्यू अशोक नगर ए-ब्लॉक निवासी राजेश कुमार के परिवार में पत्नी, दो बेटे व एक बेटी हैं। राजेश प्राइवेट नौकरी करता था।

बताया जा रहा है कि शनिवार शाम उसकी कोई कमेटी निकली थी। जिसके 40 हजार रुपये लेकर वह घर लौट रहा था। इस बीच उसके रुपये कहीं गिर गए। रुपये खोने से राजेश काफी दुखी हुआ।

इस बीच रात करीब 9.30 बजे उसका शव न्यू अशोक नगर, डीडीए फ्लैट की ग्रिल से बरामद हुआ। शुरुआती जांच के बाद पुलिस रुपये खोने को ही आत्महत्या का कारण मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें