दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर श्रीनगर से आए एक शख्स को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। उसे किसी दूसरे शख्स का आधार कार्ड इस्तेमाल करने के लिए गिरफ्तार किया गया है।
गौरतलब है कि श्रीनगर से विस्तारा एयरलाइन्स से दिल्ली आ रहे राजेश कपूर नाम के शख्स को आईजीआई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। राजेश कपूर किसी और नाम के फर्जी आधार कार्ड के साथ यात्रा कर रहा था।
पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसे बहुत सी एयरलाइंस कंपनियों ने ब्लैकलिस्ट कर रखा है, जिस वजह से उसने ऐसा किया। हालांकि ब्लैकलिस्ट करने का क्या कारण है ये पता नहीं चल सका है।