फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी के बाद चचेरे भाई ने पीट पीटकर की हत्या 

Sat, 27 Apr 2019 01:01 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
हाथापाईं में हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पालम विहार में आपसी विवाद के बाद चाइनीज खाने-पीने की रेहड़ी लगाने वाले की उसके चचेरे भाई ने पीट पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मूलरुप से यूपी के अंबेडकर नगर निवासी मृतक राजू पालम विहार में रेहड़ी लगाता था। एक सप्ताह पहले उसका चचेरा भाई राजकुमार काम की तलाश में आया। 23 अप्रैल की शाम को इनका किसी बात पर विवाद हो गया। 

जिस पर आरोपी राजकुमार ने राजू की बुरी तरह पिटाई कर फरार हो गया। सूचना के बाद परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें