फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चॉकलेट दिलाने के बहाने बच्ची को अगवा करने की कोशिश, भीड़ ने जमकर की नशेड़ी की धुलाई

Thu, 22 Aug 2019 06:46 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बच्ची (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media (File Photo)
विज्ञापन

राजधानी में मासूम बच्चों के साथ वारदात थमने का नाम नही ले रही हैं। समयपुर बादली इलाके में शराब के नशे में धुत एक युवक ने 10 साल की मासूम बच्ची को अगवा करने का प्रयास किया। आरोपी चॉकलेट दिलाने के बहाने बच्ची को गोद में उठाकर ले जाने लगा तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यूपी: बाथरूम में घुसकर दसवीं की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा

जांच में पता चला कि आरोपी ने कुछ दिन पूर्व पांच साल की एक बच्ची को अगवा करने का प्रयास किया था, लेकिन शोर मचाने पर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया था। दोनों ही वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। पुलिस ने आरोपी विमलेश (28) के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि कुछ गलत करने की नियत से आरोपी बच्ची को अगवा करने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, वारदात समयपुर बादली के सूरज पार्क इलाके में हुई। बच्ची परिवार के साथ रहती है। इसके चाचा दिल्ली पुलिस में है। सुबह करीब आठ बजे मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान विमलेश वहां पहुंचा और बच्ची को चॉकलेट दिलवाने के बहाने उठाकर ले जाने लगा। स्थानीय लोगों ने शराब के नशे में धुत आरोपी को दबोच लिया। उससे पूछताछ की तो वह इधर-उधर की बात करने लगा। कुछ लोगों ने आरोपी को पहचान लिया।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि चंद दिनों पूर्व आरोपी ने इलाके से पांच साल की मासूम को अगवा करने का प्रयास किया था। इस बात का पता चलते ही लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। आरोपी मूल रूप से आजमगढ़ का रहने वाला है और सूरज पार्क इलाके में किराए का कमरा लेकर रहता है। वह नशे का आदी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें