फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कानाफूसी के शक में पड़ोसी ने महिला के सिर पर रॉड से किया हमला, घायल

Tue, 30 Jun 2020 11:12 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नई दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में एक व्यक्ति ने पड़ोसी महिला के सिर पर रॉड मारकर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। वारदात के समय पीड़ित महिला दूसरी महिला से बात कर रही थी, लेकिन आरोपी को लगा कि वह उसके बारे में कानाफूसी कर रही है। 

विज्ञापन


परिवार वालों ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है। नेहरू नगर निवासी सावित्री (51) रविवार सुबह पड़ोस में रहने वाली शकुंतला से अपने घर के दरवाजे पर कोरोना वायरस के बारे में बातचीत कर रही थी। 

इसी दौरान सामने रहने वाला जगदीश घर से बाहर निकला। उसे लगा कि सावित्री उसके बारे में कानाफूसी कर रही है। इस बात को लेकर जगदीश और सावित्री के बीच कहासुनी होने लगी। जगदीश घर से रॉड लेकर आया और सावित्री के सिर पर वार कर दिया। रॉड लगने से सावित्री का सिर फट गया। यह देखकर जगदीश फरार हो गया। 
विज्ञापन


सावित्री की बेटी व अन्य लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। शुरुआती जांच में दोनों परिवारों के बीच विवाद की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच के साथ-साथ आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें